पूरी पृथ्वी पर सबसे अमीर आदमी है ये, फोर्ब्स ने जारी की अमीरों की सूची;-
Richest Person in World: फोर्ब्स की सूची के मुताबिक पूरे विश्व में 2,208 अरबपति हैं। इनकी कुल दौलत 591 लाख करोड़ रुपए (9.1 लाख करोड़ डॉलर) है। जेफ बेजोस पूरी पृथ्वी पर सबसे अमीर आदमी है।नई दिल्ली: भारत में अमीरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फोर्ब्स की 2018 की सूची के मुताबिक भारत में पिछले साल के मुकाबले 19 अरबपति बढ़े हैं। सूची के मुताबिक पूरे विश्व में 2,208 अरबपति हैं। इनकी कुल दौलत 591 लाख करोड़ रुपए (9.1 लाख करोड़ डॉलर) है। इस बार सूची में 259 नए अरबपति शामिल हुए हैं। फोर्ब्स की अमीरों की सूची के मुताबिक पृथ्वी पर सबसे अमीर इंसान अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं। उनके पास 7.2 लाख करोड़ रुपए (112 अरब डॉलर) की संपत्ति है। पिछले 12 महीने में उनकी कंपनी के शेयर में 59 फीसदी की तेजी आई है।
(यह भि पढ़े; "Facebook Messenger ऐप में आया भेजे हुए मैसेज को डिलीट करने वाला फीचर, ऐसे करे इस्तेमाल !" )
भारत में मुकेश अंबानी सबसे अमीर;-फोर्ब्स की सूची में भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी 19 वे नंबर पर हैं। उनकी कुल दौलत 2.6 लाख करोड़ (40.1 अरब डॉलर) है। पिछले साल के मुकाबले उनकी दौलत 16.9 अरब डॉलर बढ़ी है। 2017 में मुकेश अंबानी का इस सूची में 33वां स्थान था। अमेरिका में सबसे ज्यादा 585 अरबपति और चीन में 373 अरबपति हैं। सूची में दूसरे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स हैं। उनकी दौलत 5.85 लाख करोड़ रुपए है। 5.4 लाख करोड़ रुपए की दौलत के साथ तीसरे स्थान पर मशहूर निवेशक वारेन बफेट हैं। विप्रो के प्रमुख अजीम प्रेमजी लक्ष्मी मित्तल को पछाड़ कर दूसरे सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं।
फोर्ब्स लिस्ट 2018: ये हैं भारत के टॉप 10 अरबपति, नीरव मोदी का नाम कटा
ये हैं विश्व के टॉप 10 अमीर इंसान;-
स्थान नाम कंपनी दौलत
1. जेफ बेजोस अमेजन 111 अरब डॉलर
2. बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट 90 अरब डॉलर
3. वारेन बफेट बर्कशायर हेथवे 84 अरब डॉलर
4. बर्नारड अर्नाल्ट एलवीएमएच 72 अरब डॉलर
5. मार्क जकरबर्ग फेसबुक 71 अरब डॉलर
6. अमनसियो ओर्टगा जारा 70 अरब डॉलर
7. कार्लोस स्लिम हेलु टेलीकॉम 67.1 अरब डॉलर
8. चार्ल्स कोच कोच इंडस्ट्रीज 60 अरब डॉलर
8. डेविड कोच कोच इंडस्ट्रीज 60 अरब डॉलर
10. लैरी इलिसन सॉफ्टवेयर 58.5 अरब डॉलर
"(यह भि पढ़े; 13 साल के लड़के ने ढूंढ निकाला कैंसर का इलाज, इस आविष्कार से बच सकती हैं लाखों जानें..")
पूरे विश्व में मुकेश अंबानी हैं सबसे अमीर भारतीय, देखें पूरी लिस्ट;-ये हैं भारत के टॉप 10 अमीर ;-
नाम कंपनी दौलत
1. मुकेश अंबानी RIL 40.1 अरब डॉलर
2. अजीम प्रेमजी विप्रो 18.8 अरब डॉलर
3. लक्ष्मी मित्तल आर्सेलर मित्तल 18.5 अरब डॉलर
4. शिव नादर सॉफ्टवेयर 14.6 अरब डॉलर
5. दिलीप सांघवी सनफॉर्मा 12.8 अरब डॉलर
6. कुमार बिड़ला आदित्य बिड़ला 11.8 अरब डॉलर
7. उदय कोटक कोटक महिंद्रा 10.7 अरब डॉलर
8. आर दमानी डीमार्ट 10 अरब डॉलर
9. गौतम अडानी कमोडिटी 9.7 अरब डॉलर
10. सायरस पूनावाला वैक्सीन 9.1 अरब डॉलर
(दिन भर की बड़ी खबर की जानकारी के लिए यंहा विस्ट करे; बिग NEWS)
भारत की सबसे अमीर महिला जिंदल स्टील की सावित्री जिंदल हैं। उनकी कुल दौलत 8.8 अरब डॉलर है। पेटीएम के फाउंडर और 39 साल के विजय शेखर शर्मा 1.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे युवा अमीर भारतीय हैं। (Source & credit please विजिट https://hindi.timesnownews.com/ here फॉर more Update)
अधिक जानकारी के लिए यंहा विजिट करे; Click here, एंड please follow थिस ऑफिसियल site www.bhartipeople.com एंड get more लेटेस्ट टॉप information Thank you विस्ट again..
No comments:
Post a Comment